Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रोमोशन नहीं मिला तो महिला ने ब्राज़ील में सहकर्मी की पानी की बोतल में मिला दिया ज़हर

short by Monika sharma / on Saturday, 8 March 2025
ब्राज़ील के अबाइदा डी गोइआस शहर में एक 38-वर्षीय महिला को अपनी सहकर्मी की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 14 फरवरी को बॉस ने पीड़िता को प्रोमोशन देने का एलान किया था जिसके बाद आरोपी महिला ने उनकी पानी की बोतल में केमिकल मिला दिया। गले में जलन होने पर पीड़िता तुरंत अस्पताल गई थी।