दिल्ली की सीएम आतिशी ने बताया- नाम से क्यों हटा लिया था 'मार्लेना'
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया है कि उन्होंने अपने नाम से 'मार्लेना' क्यों हटा लिया था। आतिशी ने कहा, "जब मैं राजनीति में आई थी तब मेरे काम से ज़्यादा मेरे नाम पर बात होती थी जबकि मुझे हमेशा लगता था कि नाम से ज़्यादा काम पर बात होनी चाहिए।" बकौल आतिशी, उन्होंने दो बार अपना नाम बदला है।
read more at हिन्दुस्तान


