प्रशांत किशोर को अब मिली बिना शर्त ज़मानत, जेल से आए बाहर
पटना सिविल कोर्ट (बिहार) ने जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर को सोमवार को बिना शर्त ज़मानत दे दी जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गए। इससे पहले प्रशांत की शर्तों के साथ ₹25,000 के मुचलके पर बेल मंज़ूर हुई थी जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया था। किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


