Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगी है कांग्रेस: शिवराज सिंह चौहान

short by श्वेता यादव / on Saturday, 26 July 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने लगी है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कारगिल युद्ध पर सवाल उठाए और ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाए...कांग्रेस देश का नुकसान करने में लगी है और उसकी सोच राष्ट्र विरोधी हो गई है।"