हाथरस भगदड़ के मामले में नारायण साकार हरि के दो और सेवादार किए गए गिरफ्तार
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के मामले में नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' के 2 और सेवादारों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्गेश सक्सेना और दलबीर सिंह नामक इन दोनों सेवादारों के पास भीड़ का प्रबंधन करने की ज़िम्मेदारी थी। अब तक इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
read more at ABP न्यूज़


