Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे के लखनऊ डिविज़न ने 168 चूहों को पकड़ने पर खर्च किए ₹69.5 लाख, आरटीआई से हुआ खुलासा

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 16 September, 2023
उत्तर रेलवे के लखनऊ डिविज़न ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि उसने वर्ष 2020 से 2022 के बीच 168 चूहों को पकड़ने के लिए ₹69.5 लाख खर्च किए हैं। इस हिसाब से एक चूहे को पकड़वाने पर रेलवे को ₹41,370 का खर्च आया है। नीमच (मध्य प्रदेश) के चंद्रशेखर नामक आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी मांगी थी।