बताया गया था कि मेरा रोल दिलजीत से भी बड़ा होगा, मुझे मज़ाक लगा था: 'क्रू' फेम तृप्ति खामकर
फिल्म 'क्रू' में पुलिस की भूमिका में दिखीं ऐक्ट्रेस तृप्ति खामकर ने बताया है कि फिल्म के मेकर्स ने उनसे कहा था कि उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "मुझसे कहा गया...मेरा रोल ऐक्टर दिलजीत दोसांझ की भूमिका से भी बड़ा है। मुझे मज़ाक लगा। मैंने सोचा कि मुझे खुश करने के लिए ऐसा बोला जा रहा है।"


