पटना में लगा 'बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है' लिखा पोस्टर
बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों के बीच पटना में 'हम' के संस्थापक जीतन राम मांझी के आवास के बाहर 'बिहार में बहार है, बिना मांझी सब बेकार है' लिखा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन की तस्वीर भी है। बकौल रिपोर्ट्स, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एनडीए में शामिल हो सकते हैं।
read more at ABP न्यूज़


