Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2023 में आपदाओं से सबसे ज़्यादा जूझा एशिया, 79 भीषण आपदाओं से 2000 लोग मरे: डब्ल्यूएमओ

short by तान्या झा / on Tuesday, 23 April, 2024
यूएन के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि एशिया 2023 में जलवायु और मौसम संबंधी आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा। डब्ल्यूएमओ के मुताबिक, एशिया में पिछले साल 79 जलवायु संबंधी आपदाएं आईं जिनमें 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 90 लाख लोग प्रभावित हुए। बकौल डब्ल्यूएमओ, बाढ़ के कारण सर्वाधिक मौतें हुईं।