Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साथियों की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक किया जाम

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 17 April, 2024
किसान नेता नवदीप सिंह समेत 3 किसानों की जेल से रिहाई की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और इस बीच उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। इससे 36 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं और 11 ट्रेनें रद्द की गई हैं।