Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने लोकसभा चुनाव के बीच दिया इस्तीफा

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 28 April, 2024
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में लिखा है, "दिल्ली कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन के खिलाफ थी...लेकिन 'आप' से गठबंधन किया गया...कांग्रेस के लिए 'पूरी तरह से अजनबी' कन्हैया कुमार को लोकसभा का टिकट दिया गया।"
read more at X