चीन के सिचुआन प्रांत में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, 4 लोगों की मौत व 41 घायल
चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में बुधवार को आए 6.1 तीव्रता के भूकंप में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 41 लोग घायल हो गए। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भूकंप में करीब 13,081 लोग प्रभावित हुए हैं व कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
read more at ANI


