पाक के कराची में हाई टेंशन ट्रांसमिशन केबल के ट्रिप होने से शहर की 40% बिजली गुल: रिपोर्ट
एआरवाई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कराची में हाई टेंशन ट्रांसमिशन केबल के ट्रिप होने से शहर के 40% हिस्से की बिजली गुल हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कई ग्रिड स्टेशनों में ट्रिपिंग हो गई है। बकौल रिपोर्ट, कोरंगी, गुलिस्तान-ए-जौहर, सदर, लाइंस एरिया व पंजाब कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।
read more at हिन्दुस्तान


