Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट में कहा- सुकेश ने मुझे फंसाया था; की एफआईआर रद्द करने की मांग

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 19 December, 2023
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के वसूली मामले में उनके खिलाफ ईडी द्वारा दायर ईसीआईआर (एफआईआर) को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। बकौल जैकलीन, सुकेश ने उन्हें फंसाया था और उनके खिलाफ मनी लॉन्डरिंग के आरोप झूठे हैं। जैकलीन पर कथित वसूली की रकम स्वीकारने का आरोप है।