Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होली पर शराब के नशे में दिल्ली में दो लोगों ने सीएनजी पंप कर्मचारी की पीट-पीटकर की हत्या

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 9 March, 2023
दिल्ली के पंजाबी बाग में बुधवार को एक सीएनजी पंप पर काम करने वाले 34 वर्षीय विकास चंद्र नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घर लौटते वक्त एक दुकान पर सामान खरीदते वक्त विकास से दो लोगों ने बहस के बाद मारपीट की थी। बकौल पुलिस, दोनों आरोपी शराब के नशे में थे।