दिल्ली में गिल्ली-डंडा खेलने पर हुए विवाद में हुई शख्स की हत्या, नाबालिग समेत 3 पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जामिया नगर इलाके में गिल्ली-डंडा खेलने को लेकर हुए विवाद में 25-वर्षीय तालिब खान की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा है। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन्स में रिकॉर्ड कर लिया जिसमें भीड़ तालिब को लाठियों से पीटती दिख रही है।
read more at ABP न्यूज़


