Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिग्विजय ने क्या गलत कहा?, सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाए सरकार: राशिद अल्वी

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 27 January, 2023
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पार्टी नेता दिग्विजय सिंह के 'सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है लेकिन सुबूत नहीं देती' बयान पर कहा है, "दिग्विजय सिंह ने क्या गलत कहा?" उन्होंने कहा, "सरकार ने कहा कि उनके पास (सर्जिकल स्ट्राइक का) वीडियो है, उन्हें वह दिखाना चाहिए या देश से माफी मांगनी चाहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है।"