असम में बाढ़ के चलते 5 और लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 139
अधिकारियों के मुताबिक, असम में बाढ़ के चलते मंगलवार को 5 मौतें दर्ज हुईं जिसके बाद राज्य में इस साल बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 139 हो गई। मंगलवार को 3 मौतें कछार में जबकि मोरीगांव और धुबरी में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, राज्य के 28 ज़िलों में 24.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
read more at भाषा


