Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा समेत कई देशों ने की अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के गर्भपात के फैसले की निंदा

short by अनिल कुमार / on Saturday, 25 June 2022
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं को अबॉर्शन का अधिकार देने वाले 'रो बनाम वेड' फैसले को पलटने पर फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों ने निंदा की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, "अदालत...का फैसला पीछे ले जाने वाला...एक बड़ा कदम...है।" कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसे 'भयानक' बताया। बकौल फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, "गर्भपात...महिलाओं का मौलिक अधिकार...है।"
read more at DW News