जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज़बुल मुजाहिदीन के कमांडर को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज़बुल मुजाहिदीन के ज़िला कमांडर और ए+ श्रेणी के आतंकवादी मुदासिर अहमद वागे को मार गिराया। बकौल पुलिस, मौके से हथियार व गोला-बारूद बरामद हुए जिन्हें ज़ब्त कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ से पहले इलाके से कई नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया।
read more at हिन्दुस्तान


