Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में ₹40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया बीजेपी विधायक का बेटा, मेज़ पर रखा दिखा कैश

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 3 March, 2023
लोकायुक्त अधिकारियों ने गुरुवार को बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत को ₹40 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। बैंगलोर जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चीफ अकाउंट ऑफिसर प्रशांत को राज्य सरकार के स्वामित्व वाले कर्नाटक सोप्स ऐंड डिटर्जेंट लिमिटेड के ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक सोप्स ऐंड डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।