अंतरिम बजट पेश किए जाने से पहले बढ़त के साथ खुला शेयर बाज़ार
केंद्रीय अंतरिम बजट 2024 पेश किए जाने से पहले बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 246.67 अंक चढ़कर 71,998.78 पर खुला जबकि एनएसई का निफ्टी 54.95 अंक बढ़कर 21,780.65 पर खुला। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे से लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगी और यह उनके द्वारा पेश किया जाने वाला लगातार छठा बजट होगा।
read more at Moneycontrol


