Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में मारे गए 7 नागरिकों के परिजन को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 22 January, 2023
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में इस महीने की शुरुआत में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 7 लोगों के परिजनों को शनिवार को अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस हमले में 2 सगे भाइयों और एक व्यक्ति व उसके बेटे समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी।राजौरी के उपायुक्त विकास कुंदल ने पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे।