महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत 9 बागी मंत्रियों के विभाग वापस लिए
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को गुवाहाटी (असम) में ठहरे एकनाथ शिंदे समेत 9 बागी मंत्रियों के विभाग वापस ले लिए और अन्य मंत्रियों को उनके विभागों की ज़िम्मेदारी सौंप दी। महाराष्ट्र सीएमओ के मुताबिक, सीएम उद्धव ठाकरे ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल इसलिए किया है ताकि जनहित के मुद्दों की उपेक्षा या अनदेखी न हो।
read more at NewsBytes हिन्दी


