Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता: नागालैंड में पीएम नरेंद्र मोदी

short by सुप्रभा सक्सेना / on Friday, 24 February, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नागालैंड में रैली के दौरान कहा, "अपने लोगों पर अविश्वास करके देश नहीं चलता। देश चलता है अपने लोगों का सम्मान करके, उनकी समस्याओं का समाधान करके।" उन्होंने कहा, "पहले जहां पूर्वोत्तर में डिवाइड की पॉलिटिक्स चलती थी उसको हमने डिवाइन में बदला है।" बकौल प्रधानमंत्री, पूर्वोत्तर के 8 राज्य अष्टलक्ष्मी हैं।