रणबीर, आलिया अभिनीत 'ब्रह्मास्त्र' में साइंटिस्ट का किरदार निभाएंगे शाहरुख: रिपोर्ट्स
ऐक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अभिनेता शाहरुख खान कैमियो (छोटा-सा रोल) करते नज़र आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख के अलावा, नागार्जुन और डिंपल कपाडिया भी फिल्म में कैमियो करेंगे। बकौल रिपोर्ट, शाहरुख एक साइंटिस्ट के किरदार में होंगे जबकि नागार्जुन एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल करेंगे और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की खोज करते हुए नज़र आएंगे।


