Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा फॉर्म 17सी जिसके डेटा के प्रकाशन को लेकर हो रहा है विवाद?

short by शिव / on Thursday, 23 May, 2024
चुनावी प्रक्रिया के फॉर्म 17सी भाग-1 में बूथ पर 'पंजीकृत मतदाताओं की संख्या', 'वोट करने वालों की संख्या' और 'कितने लोगों को वोट नहीं करने दिया गया' जैसी जानकारी होती है। लोकसभा चुनाव के वोटिंग आंकड़ों में विवाद को लेकर चुनाव आयोग से फॉर्म 17सी का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की गई थी जिससे आयोग ने इनकार कर दिया।