Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में पेट्रोल व डीज़ल के दाम 12-30 पाकिस्तानी रुपए/लीटर घटाए गए

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 16 May, 2023
पाकिस्तान में पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें 12-30 पाकिस्तानी रुपए/लीटर घटाई गई हैं जो आज (मंगलवार) से प्रभावी हो गई हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 270 पाकिस्तानी रुपए/लीटर और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमत 258 पाकिस्तानी रुपए/लीटर हो गई है। वहीं, केरोसिन ऑयल और लाइट डीज़ल ऑयल के दाम भी 12-12 पाकिस्तानी रुपए/लीटर घटाए गए हैं।