Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रंग पर कॉपीराइट नहीं होता: 'पठान' में भगवा रंग की ड्रेस दिखाए जाने के विरोध पर जेडीयू नेता

short by अपर्णा कुमारी / on Monday, 19 December, 2022
फिल्म 'पठान' के गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा रंग की ड्रेस पहनने को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है, ''इस विरोध का कोई मतलब नहीं।'' उन्होंने कहा, ''कोई भी रंग कोई भी उपयोग कर सकता है, रंग पर कोई कॉपीराइट नहीं होता, लोग सिर्फ मुद्दा बनाने के लिए विरोध करते हैं।''