देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 18,930 नए केस, 14,650 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 18,930 नए मामले सामने आए जबकि 14,650 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,25,305 हो गई है। वहीं, कुल 4,29,21,977 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,19,457 है।
read more at NewsBytes हिन्दी


