Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राशिद के कप्तानी छोड़ने के बाद नबी बनाए गए टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान के कप्तान

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 10 September 2021
टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा के कुछ देर बाद राशिद खान के कप्तानी छोड़ने के बाद ऑल-राउंडर मोहम्मद नबी को टीम का कप्तान बनाया गया है। नबी ने कहा, "हम साथ मिलकर देश की बेहतरीन तस्वीर पेश करेंगे।" राशिद ने यह कहते हुए कप्तानी छोड़ी थी कि टीम चयन के दौरान उनकी सहमति नहीं ली गई।