शुरुआती रुझानों में गुजरात में बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 100 से ज़्यादा सीटों पर बढ़त
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा (92 सीट) पार कर लिया है और वह 100 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर है और वह करीब 50 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में 'आप' तीसरे नंबर पर है।


