Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मंदिर की ज़मीन के एकमात्र मालिक वहां स्थापित देवता हैं, पुजारी नहीं: सुप्रीम कोर्ट

short by Gunjan Goswami / on Tuesday, 7 September 2021
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी मंदिर की ज़मीन के मालिक वहां स्थापित देवी/देवता होते हैं और मंदिर के पुजारी सिर्फ वहां के प्रबंधक होते हैं इसलिए उन्हें 'भूमिस्वामी' नहीं माना जा सकता है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार के मंदिर की संपत्तियों के राजस्व रिकॉर्ड से पुजारियों के नाम हटाने के आदेश को बरकरार रखते हुए ऐसा कहा।
read more at Moneycontrol