Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह गंदी राजनीति है, लोग इसका जवाब देंगे: सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 26 February, 2023
सीबीआई द्वारा शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के बाद 'आप' प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "मनीष बेकसूर हैं।" केजरीवाल ने लिखा, "उनकी (सिसोदिया) गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। लोग सब देख रहे हैं। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।"