Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अदाणी समूह के बाज़ार पूंजीकरण में गुरुवार को ₹22,735 करोड़ की आई गिरावट

short by अनिल कुमार / on Friday, 24 February, 2023
अदाणी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट के बीच गुरुवार को भी 9 में से 7 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई जिसके कारण समूह का बाज़ार पूंजीकरण ₹22,735 करोड़ घट गया। इस गिरावट के बाद समूह के 9 फर्मों का बाज़ार पूंजीकरण गिरकर ₹8.36 लाख करोड़ रह गया। अदाणी ट्रांसमिशन व अदाणी ग्रीन एनर्जी में 5% की गिरावट आई।
read more at Moneycontrol