असम में आया 4.0 तीव्रता का भूकंप
असम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, नगांव ज़िले में आज शाम 4:18 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया और इसका केंद्र ज़मीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। गौरतलब है कि 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए भीषण भूकंप में 29,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
read more at लेटेस्टली


