शमी ने की टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया जाने की पुष्टि, फ्लाइट से शेयर कीं तस्वीरें
मोहम्मद शमी ने बुधवार को पुष्टि कर दी कि वह टी20 विश्व कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। 32-वर्षीय शमी ने फ्लाइट से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "टी20 विश्व कप के लिए...उड़ान भरने का समय।" बकौल रिपोर्ट्स, चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 विश्व कप-2022 की भारतीय टीम में शमी शामिल हो सकते हैं।
read more at Instagram


