एक जान गंवाने से बेहतर है एक इवेंट रद्द करना: ओमीक्रॉन के बीच डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच इवेंट/समारोह के आयोजन टालना या रद्द करना सही कदम है। उन्होंने कहा, "एक जान गंवाने से बेहतर है एक इवेंट रद्द करना।" बकौल टेड्रोस, "अभी समारोह और बाद में शोक मनाने से बेहतर है...अभी समारोह रद्द करना और बाद में जश्न मनाना।"
read more at UN News


