सलमान खान के घर के बाहर सुबह करीब 5 बजे की गई फायरिंग, जांच जारी
मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 4:55 बजे 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों बाइक पर आए थे। मुंबई पुलिस ने बताया है कि 3 राउंड फायरिंग की सूचना मिली है और क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। गौरतलब है कि सलमान को हत्या की धमकियां मिल चुकी हैं।
read more at जनसत्ता


