Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान व पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की बातचीत, तनाव कम करने पर हुए सहमत

short by श्वेता भारती / on Saturday, 20 January, 2024
पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने अपने ईरानी समकक्ष हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन से फोन पर बातचीत की है। दोनों देश तनाव कम करने पर सहमत हुए और जिलानी ने आपसी विश्वास व सहयोग की भावना के आधार पर सभी मुद्दों पर ईरान संग काम करने की पाकिस्तान की इच्छा जताई। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए थे।