भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़
बीसीसीआई ने बुधवार को एलान किया कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाज़ी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप समेत सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्यों के कॉन्ट्रैक्ट को भी आगे बढ़ाया गया है। बीसीसीआई ने लिखा, "हम भारतीय टीम के मार्गदर्शन में राहुल द्रविड़ की भूमिका की सराहना करते हैं।"
read more at Times Now नवभारत


