Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में हुए धमाके को लेकर पीएम ने की सीएम नीतीश से बात, कहा- यह घटना पीड़ादायक

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 4 March, 2022
भागलपुर (बिहार) में एक घर में हुए विस्फोट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को बात की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "धमाके से हुई जनहानि की खबर पीड़ा देने वाली है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" बकौल प्रधानमंत्री, "प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है।"