4 राज्यों/यूटी में शनिवार तक शीत लहर की चेतावनी जारी, सूची आई सामने
भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर 13 जनवरी-15 जनवरी के बीच और पूर्वोत्तर राजस्थान में 12 जनवरी-14 जनवरी के बीच शीत लहर की चेतावनी जारी की है। बकौल मौसम विभाग, पश्चिमी यूपी, उत्तरी राजस्थान, एमपी व गुजरात में अगले दो-दिनों में 'कोल्ड डे' (10°C या उससे कम न्यूनतम तापमान) के हालात बन सकते हैं।


