Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में ताज़िया जुलूस के दौरान हुआ पथराव, 2 भाइयों को किया गया अरेस्ट

short by अनिल कुमार / on Friday, 8 September, 2023
भोजपुर (बिहार) में गुरुवार को चेहल्लुम के ताज़िया जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया जिसके बाद ताज़िया निकाल रहे लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। बकौल पुलिस, पथराव करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की पहचान की जा रही है।