Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल में पीएफआई नेता की हत्या के मामले में 3 आरएसएस कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 19 April, 2022
पालक्काड (केरल) में शुक्रवार को पीएफआई नेता ए. सुबेर की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 3 आरएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, नवंबर-2021 में आरएसएस कार्यकर्ता एस. संजीत की हत्या का बदला लेने के लिए सुबेर की हत्या की गई। तीनों ने नवंबर-2021 में दो बार सुबेर की हत्या करने की नाकाम कोशिश की थी।