नीदरलैंड्स के मुख्य कोच रेयान कैंपबेल को पड़ा दिल का दौरा, लंदन के अस्पताल में कराए गए भर्ती
नीदरलैंड्स के मुख्य कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर रेयान कैंपबेल दिल का दौरा पड़ने के बाद लंदन (ब्रिटेन) के अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। 50-वर्षीय कैंपबेल कोमा में हैं और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बकौल वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट असोसिएशन की सीईओ क्रिस्टीना मैथ्यूज़, "दिल का दौरा...पड़ने के बाद...रेयान की आपात स्थिति के बारे में सुनकर...सदमे में हैं।"
read more at ANI


