Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑनलाइन केवाईसी धोखाधड़ी में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक ने मुंबई में ₹3 लाख गंवाए

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 26 October 2021
मुंबई (महाराष्ट्र) में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण एक 64-वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के ₹3 लाख गंवाने का मामला समाने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को एक एसएमएस मिला था जिसमें केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण सिम कार्ड ब्लॉक किए जाने की बात लिखी थी। इसके बाद एक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने को कहा गया जिसके ज़रिए यह ठगी हुई।