Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जज ने यूएस में पत्नी की गोली मारकर की हत्या; घर से मिलीं 47 बंदूकें

short by रौनक राज / on Wednesday, 16 August, 2023
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के एक जज ने हाल ही में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद जज के घर से 47 बंदूकें और 26,000 राउंड गोला-बारूद बरामद हुए। अभियोजक ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद अपने कोर्ट के क्लर्क को मेसेज किया था, "मैंने अभी-अभी पत्नी को गोली मारी है...कल नहीं आऊंगा…हिरासत में रहूंगा।"