केंद्र सरकार कल से ₹50/किलो में बेचेगी टमाटर
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एनसीसीएफ और एनएएफईडी को मंगलवार से ₹50/किलोग्राम में टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। यह निर्णय थोक बाज़ार में टमाटर के घटते दाम को देखकर लिया गया। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), यूपी (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, आरा, बक्सर और मुज़फ्फरपुर) समेत चुनिंदा जगहों में एनसीसीएफ और एनएएफईडी टमाटर बेच रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


