महाराष्ट्र में जलती चिता के पास काले जादू जैसी रस्म करने को लेकर 2 ट्रांसजेंडर गिरफ्तार
पुणे (महाराष्ट्र) के श्मशान घाट में जलती चिता के पास कथित तौर पर काले जादू जैसी रस्म करने को लेकर दो ट्रांसजेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी की मां को कैंसर है और उसका मानना था कि रस्म से बीमारी किसी और को ट्रांसफर हो जाएगी। आरोपियों के पास काली गुड़िया, नींबू व कुछ अन्य वस्तुएं भी थीं।


